सुनो ! सुनो ! मेरी कहानी, मेरी कहानी मेरी जुबानी।
मैं थी पेड़ एक जंगल का, जंगल में मुझको मंगल था।
झूम - झूम कर मैं इठलाती , मुझे गोद में पवन झूलती।
खुली हवा में लेती सांसें , गाती गीत और करती बातें।
शेर , लोमड़ी , बंदर मामा, उछल- कूद करता हंगामा।
कालू भालू, चीता, हाथी, थे जंगल में संगी - साथी।
तोता , कोयल , मैना, मोर , खूब मचाते मिलकर शोर।
एक दिन आया मोटा लाला, बड़ी तोंद और चश्मा काला।
गोल - मटोल था जैसे आलू , चले ठुमककर जैसे भालू।
मुझे देखकर वह मुस्काया , मुझपर उसने तरस न खाया।
मैं बहुत रोई चिल्लाई , मदद - मदद आवाज़ लगाई। छूट गए सब संगी - साथी , बंदर, भालू, चीता, हाथी
छोटे टुकड़ों में कटवाया , काट - छांट कर मुझे सुखाया।
डाली बत्ती रंगबिरंगी , हरी, लाल , पीली, नारंगी।
आसमानी , नीली , बैगनी, रंगभरी जैसे सतरंगी।
नया रूप देखा शरमाई ,अपनी किस्मत पर इतराई।
चिंटू , पिंटू , मिंटू , बबली , अंजू , मंजू , बिट्टू लवली।
जुड़ गया मेरा सबसे नाता , लिखे लेख कोई चित्र बनाता।प्यारी मैं बन गयी सबकी, बंटू , डोली , रोली , छुटकी।
बच्चो ! अगर कुछ पाना है, दुःख - कष्टोँ से न घबराना है.
लालाजी की मैं आभारी , जिसने मेरी किस्मत संभारी।
पूरी हुई मेरी कहानी, मैं हूँ तुम्हारी पेंसिल रानी।
,

sarahaniy kavita.
ReplyDeletegood sir...keep it up
ReplyDeletekhushi kaharahi hai kavita acchi hai,samjh aarahi hai.
ReplyDelete